• Sat. Jul 5th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है मां मनसा देवी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Oct 17, 2023

भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है मां मनसा देवी-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 17 अक्तूबर। अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रों में नौ दिनों तक लगातार मां मनसा देवी के दर्शन व पूजन करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। तीसरे नवरात्र पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मनसा देवी मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा अर्चना कर सभी के लिए मंगलकामना की। इस अवसर पर मंदिर में आए श्रद्धालुओं को मां मनसा देवी की महिमा से अवगत कराते हुए श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि नवरात्रों में मां मनसा देवी के दर्शन पूजन करने से भक्तों को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आराधना से प्रसन्न होकर मां मनसा देवी अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर करती है। मां की कृपा से परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है और प्रत्येक कार्य में सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि नवरात्र आदि शक्ति मां दुर्गा की आराधना का महापर्व है। नौ दिनों तक व्रत रखकर पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती है। प्रत्येक सनातनी को नवरात्रों मेें मां दुर्गा की आराधना अवश्य करनी चाहिए। साथ ही देवी स्वरूपा कन्याओं के संरक्षण संवर्द्धन का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी, मां मनसा देवी मंदिर के ट्रस्टी स्वामी राजगिरी, ट्रस्टी अनिल शर्मा, एसएमजेएन कालेज के प्राचार्य उडा.सुनील सुनील बत्रा भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory