• Mon. Jul 7th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना की जाए-भावना पांडेयबेरोजगार युवाओं को प्रदेश में ही मिलेगा रोजगार

Bystaruknews

Oct 6, 2023

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना की जाए-भावना पांडेयबेरोजगार युवाओं को प्रदेश में ही मिलेगा रोजगार


हरिद्वार, 6 अक्तूबर। जनता कैबिनेट पार्टी की अध्यक्ष भावना पांडेय ने पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि प्रदेश के युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार उपलब्ध कराए जाएं। राज्य से युवाओं का पलायन बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सिडकुल की स्थापना की जानी चाहिए। जिससे पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार मिल सके। उन्होंने यह भी मांग की कि बंद पड़े उद्योगों को तत्काल खोला जाए। प्रदेश का युवा मजबूत होगा तो राज्य तरक्की की और अग्रसर होगा। युवाओं के पलायन पर भी रोक लग सकेगी। भावना पांडेय ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से हल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार के द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कर्ज तले दबे किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। जनता कैबिनेट पार्टी जनता के हितों की लड़ाई से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगी। क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों बिजली, पानी, सड़क की समस्याओं पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। भावना पांडेय ने कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि औछी राजनीति कर रहे हैं। जनता कैबिनेट पार्टी के होर्डिंग हटाने का काम षड़यंत्र पूर्वक किया जा रहा है। जिसे किसी भी रूप में सहन नहीं किया जाएगा। प्रदेश की जनता भावना पांडेय के साथ है। पार्टी की रीति नीतियों से युवा वर्ग जुड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मान मिलना चाहिए। अधिक से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। जिससे राज्य की प्रतिभाओं को मौका मिल सके। भावना पंांडेय ने कहा कि लगातार उनके द्वारा सामाजिक, सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही हूं। गणेशोत्सव, खाटू श्याम कार्यक्रम के अलावा खेल प्रतिभाओं को भी सम्मानित करने का काम किया जा रहा है। लोकसभा चुनाव पूरे दमखम के साथ लड़ा जाएगा। बूथ कमेटियों के गठन कर दिए गए हैं। पार्टी में महिलाओं को भरपूर सम्मान मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory