• Sat. May 2nd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

सरकारों की विकासपरक योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निष्ठा से करें काम: यतीश्वरानंद

Bystaruknews

Oct 5, 2023

सरकारों की विकासपरक योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का निष्ठा से करें काम: यतीश्वरानंद
— लालढांग मंडल की महिला मोर्चा की कार्यसमिति में सत्यापन अभियान की विशेषता बताते हुए लक्ष्य पूरा करने को दिए निर्देश
हरिद्वार। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत मंडल महिला मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आह्वान करते हुए कि पार्टी की ओर से दिए जा रहे कार्यक्रमों को सभी कार्यकर्ता निष्ठा और लगन के साथ संपादित करें। उन्होंने कहा कि इसी के साथ दूसरी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के कार्यों को जनता तक पहुंचाने की है, जोकि निष्ठा के साथ काम करना है।
बृहस्पतिवार को गाजीवाली स्थित आश्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में हुई बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से लेकर, पन्ना और पार्टी प्रमुख तक सभी कार्यक्रम और विकासोन्मुख योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए प्रवासी अभियान को सफल बनाने के लिए आह्वान किया। स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश में ऐसे अनेक ग्रामीण क्षेत्र थे जिनमें आजादी के बाद से कोई काम नहीं हुआ। अब भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से सभी को मूलभूत सुविधाएं मुहैया हो रही है। उन्होंने लालढांग क्षेत्र की तमाम समस्याएं बताते हुए कहा कि आज क्षेत्र में मॉडल डिग्री कॉलेज, स्वास्थ्य सुविधाएं, पानी के लिए जल जीवन मिशन से हर घर में पानी पहुंचाने का काम हो रहा है। सड़कों के माध्यम से सभी गांवों के संपर्क मार्ग और हाईवे से जोड़ने का काम किया जा रहा है।
हरिद्वार ग्रामीण लालढांग मंडल के प्रवासी प्रभारी पूर्व मेयर मनोज गर्ग ने सत्यापन अभियान के साथ पूरे कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा कि सत्यापन अभियान से सभी को पार्टी प्रमुख से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जोकि 8 अक्तूबर तक चलेगा।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सीमा चौहान, मंजू नेगी, मंडल प्रभारी अंजू पदवान, उपाध्याक्ष गीता जोशी, महामंत्री नीलम जोशी, अनिता तडियाल, सचिव बेबी देवी, पार्वती देवी, पूनम रमोला, कोषाध्यक्ष वीणा देवी, रोशनी पंवार, एससी मोर्चा अध्यक्ष लोकेश, योगेश कुमार, भाजपा के मंडल महामंत्री शीशपाल पोखरियाल आदि शामिल हुए।
इस दौरान पीली पडाव, चंडीघाट आदि के साथ कई शक्ति केंद्रों की बैठक हुई। शक्ति केंद्र संयोजक मुन्ना लाल ठाकुर, सरिता अमोली, विजय लक्ष्मी, रामचंद्र, रूपनारायण यादव आदि शामिल हुए। पीली पड़ाव में संयोजक मनोज उप्रेती, मनीष कुमार, जितेंद्र पोखरियाल, सुरेश चंद्र, बलवीर सिंह झंडवाल, शिवम रावत, भगवान सिंह रावत आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory