• Mon. Feb 16th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा ने राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर सड़क की सफाई की

Bystaruknews

Oct 1, 2023

भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा ने राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर सड़क की सफाई की

आज भारत विकास परिषद अविरल गंगा शाखा ने राष्ट्रीय स्वच्छता दिवस पर सेल्स टैक्स ऑफिस रूड़की के पीछे वाले क्षेत्र मे मुख्य नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ला के नेतृत्व में सड़क की सफाई की। इस अवसर पर शाखा के मुख्य संरक्षक डॉ सत्येन्द्र मित्तल ने बताया कि अविरल गंगा शाखा समय समय पर ऐसे कार्यक्रम करती रहती है। इससे पूर्व 1अप्रैल को भी इस शाखा ने गंगा घाट की सफाई की थी जो कि हमारा नियमित कार्यक्रम है। इस अवसर पर शाखा के प्रत्येक सदस्य और स्वयं मुख्य नगर आयुक्त ने झाड़ू ले कर सड़क की सफाई की। मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि आज रूड़की नगर मे 80 स्थानों पर यह स्वच्छता कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष नीरज मित्तल के अतिरिक्त अनिल माहेश्वरी, रतन अग्रवाल, दिनेश सैनी, भरत आहूजा, मुकुल गर्ग, संजय कालरा, श्याम लाल इत्यादि उपस्थित रहे। डा मित्तल के अनुरोध पर खंजरपुर शिव मंदिर समिति के सदस्यों ने भी इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory