• Sat. Jul 5th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को किया गया सम्मानित

Bystaruknews

Aug 21, 2023

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को किया गया सम्मानित

हरिद्वार.. स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को सम्मानित करने के लिए हरिद्वार जनपद में अभियान चलाया जिसके तहत स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति ने रुड़की में सम्मान समारोह आयोजित किया।

आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष के उपलक्ष में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति रुड़की लक्सर और बहादराबाद में सम्मेलन आयोजित कर अपने संगठन से जुड़े स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारियों का तिरंगा अवश्य उड़ा कर और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। रुड़की में इस आयोजन की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष देशबंधु और संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता एवं साहित्यकार श्री गोपाल नारसन ने किया।

श्रीगोपाल नारसन ने बताया कि समिति के प्रयासों से ही अमर शहीद जगदीश वत्स पार्क जटवाड़ा पुल ज्वालापुर में 14 अगस्त को शहीद जगदीश वत्स की मूर्ति की स्थापना हुई है जिसका वर्चुअल अनावरण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। उन्होंने कहा कि समिति के प्रयासों से ही उक्त पार्क का अब HRDA द्वारा सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।

महासचिव जितेंद्र रघुवंशी ने कहा कि समिति द्वारा प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को 10:10 बजे पर बलिदानों के नाम से कार्यक्रम अपने स्वतंत्रता सेनानियों एवं बलिदानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु चलाया जा रहा है। सभी उत्तराधिकारीयों को इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

समिति के उपाध्यक्ष मुरली मनोहर ने वर्तमान सरकारों द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों और उनके उत्तराधिकारियों की अनदेखी और अवमानना करने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि हम सब संगठित होकर एक साथ आगे बढ़ेंगे तो तभी सरकार हमारी मांगे मानने के लिए बाध्य होगी।

कार्यक्रम में 32 उत्तराधिकारियों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory