• Thu. Sep 18th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी की पहल, बुजुर्ग कांग्रेसी नेताओं को उनके घर पहुंचकर किया सम्मान.. परिजनों में भी खुशी की लहर

Bystaruknews

Aug 18, 2023

हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी की पहल, बुजुर्ग कांग्रेसी नेताओं को उनके घर पहुंचकर किया सम्मान.. परिजनों में भी खुशी की लहर

हरिद्वार महानगर कांग्रेस कमेटी इन दिनों बुजुर्ग कांग्रेसियों को सम्मानित करने का अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को महानगर कांग्रेस कमेटी ने वरिष्ठ कांग्रेसियों के घर जाकर उनका सम्मान किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता सबसे पहले ऋषिकुल स्थित वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री ईश्वरी देवी के घर पहुंचे और उनका हाल-चाल जाना इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनका शाल उड़ाकर सम्मान किया। इसके बाद महानगर कांग्रेस कमेटी ने बिल्वकेश्वर कॉलोनी पहुंचकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं हरीराम कुमार और दुर्गेश शर्मा के घर पहुंच कर उनका कुशल क्षेम जाना और उनके अनुभवों को जाना। महानगर कांग्रेस कमेटी के अपने घर पहुंचने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के परिजनों ने खुशी जाहिर की.. परिजनों का कहना था कि ऐसा सम्मान उनके अपनों को कांग्रेस पार्टी में ही मिल सकता है। महानगर कांग्रेस कमेटी के युवा कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग का कहना है कि कांग्रेस पार्टी बुजुर्गों का सम्मान करती है और उनके अनुभवों से प्रेरणा लेकर जन सेवा के कार्यों में जुटती है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य और वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर मौजूद रहे… मुरली मनोहर के अनुसार कांग्रेस नेहरू गांधी जैसे योद्धाओं की पार्टी है और बुजुर्गों का सम्मान करना कांग्रेसियों की डीएनए में है इसीलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सोम त्यागी, नरेंद्र उपाध्याय समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory