• Sat. Aug 2nd, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

शिव आराधना से होता है कल्याण का मार्ग प्रशस्त-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Aug 11, 2023

शिव आराधना से होता है कल्याण का मार्ग प्रशस्त-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 11 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन में सच्चे मन से की गई भगवान शिव की आराधना से साधक का जीवन बदल जाता है और कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित विशेष शिव अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालु भक्तों को शिव आराधना का महत्व बताते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि शिव कृपा से जीवन सुखी, निरोगी और समृद्ध होता है। सावन में भगवान शिव की पूजा अर्चना प्रधान देवता के रूप में की जाती है। सहज भक्ति भाव से ही प्रसन्न होने वाले भगवान शिव को अधिक कुछ नहीं चाहिए। शिव मात्र जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों का उद्धार कर देते हैं। गंगा जल व पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करने के बाद बेलपत्र, शमीपत्र, कुशा तथा दूब आदि भोलेनाथ को अर्पित करें। हिन्दु धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व है। भगवान शिव ने सावन के महीने में माता पार्वती की तपस्या से खुश होकर उन्हें अर्द्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया था। इस अवसर पर स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुन्दानन्द ब्रह्मचारी, स्वामी लाल बाबा,आचार्य पवन दत्त मिश्रा, आचार्य प्रमोद पांडे,स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, चेतन शर्मा, राजू शुक्ला, अनुराग वाजपेयी आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory