• Tue. Feb 10th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जीएमवीएनएल

Bystaruknews

Jul 30, 2023

जीएमवीएनएल महाप्रबंधक ने श्रीमहंत रविंद्र पुरी से लिया आशीर्वाद
हरिद्वार: गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक विप्रा त्रिवेदी ने मनसा देवी चरण पादुका मंदिर पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज से आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई। गढ़वाल मंडल विकास निगम की महाप्रबंधक विप्रा त्रिवेदी को आशीर्वाद देते हुए श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने कहा कि नगर आयुक्त रहने के दौरान उन्होंने हरिद्वार में अच्छा कार्य किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक क्षेत्र में महिलाएं अपने कार्यों और जिम्मेदारियों को बखूबी अंजाम दे रही हैं। वहीं, दीपक त्रिवेदी और उनके अधिवक्ता पति संजीव त्रिवेदी ने कोविड-19 में श्रीमहंत रविंद्र पुरी के सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इस दौरान मनोज मंत्री, दीपक उप्रेती आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory