• Mon. Jun 2nd, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

धुर विरोधियों को अपनी चालों से पटखनी देने वाले हरीश रावत ने एक और बाजी चली   हरीश रावत अचानक संघ और भाजपा के अध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम के आश्रम उनका आशीर्वाद लेने पहुंच देखिए इस वीडियो में

Bystaruknews

Jul 27, 2023

धुर विरोधियों को अपनी चालों से पटखनी देने वाले हरीश रावत ने एक और बाजी चली   हरीश रावत अचानक संघ और भाजपा के अध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम के आश्रम उनका आशीर्वाद लेने पहुंच देखिए इस वीडियो में

 – उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश रावत अपनी राजनीतिक चालों के लिए जाने जाते हैं…. धुर विरोधियों को अपनी चालों से पटखनी देने वाले हरीश रावत ने एक और बाजी चली है। गुरुवार शाम हरीश रावत हरीश रावत अचानक संघ और भाजपा के अध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम के आश्रम उनका आशीर्वाद लेने पहुंच गए। जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम संघ और भाजपा नेताओं के करीबी माने जाते है। भाजपा और संघ का शायद ही कोई नेता हो जो उत्तराखंड पहुंचा हो और हरिद्वार के कनखल में स्थित जगद्गुरु से मिलने ना पहुंचे। केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, संघ प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ और भाजपा की तमाम बड़ी हस्तियाँ समय समय पर यहाँ आशीर्वाद लेने आती रहती है… ऐसे में हरीश रावत जैसे धुर कांग्रेसी का यहाँ पहुंचना खुद जगद्गुरु को भी एक बार अटपटा लगा.. पर हरीश रावत के ख़ास अंदाज़ ने उन्हें भी आशीर्वाद देने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान बंद कमरे में दोनों की आधा घंटा वार्ता भी चली। वार्ता के बाद बाहर निकले हरीश रावत ने कहा कि वह यहाँ अक्सर आते रहते है… और अब उन्हें भी जगद्गुरु का आशीर्वाद मिलेगा।

हरीश रावत के साथ कांग्रेस  महानगर अध्यक्ष कांग्रेस सतपाल ब्रह्मचारी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजवीर चौहान मनीष कर्णवाल मुरली मनोहर अमन गर्गसहित कई नेता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory