• Fri. Aug 8th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भगवान शिव की शक्ति संसार में अपरंपार है-आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Jul 25, 2023

भगवान शिव की शक्ति संसार में अपरंपार है-आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 25 जुलाई। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने भगवान शिव की शक्ति संसार में अपरंपार है और सावन भगवान शिव की आराधना का महापर्व है। श्री दक्षिण काली मंदिर में श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान भोले शंकर भक्तों का हमेशा कल्याण करते हैं। भगवान शिव की आराधना से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। भगवान शिव की उपासना और जलाभिषेक की महिमा से भक्तों को अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि जन जन के आराध्य देवों के देव महादेव भगवान शंकर भक्तों द्वारा किए जाने वाले जलाभिषेक से ही प्रसन्न होकर सभी मनोकामनाएं पूरी कर देते हैं। शिव कृपा से सभी ग्रह बाधाएं और समस्याएं दूर हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि रूद्र भगवान शिव का ही प्रचंड रूप हैं। सावन में रूद्राभिषेक करना सबसे अधिक फलदायी है। रूद्राभिषेक करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। महादेव शिव भक्तों को पूरे वर्ष फल प्रदान करते हैं। लेकिन श्रावण में की गयी भगवान शिव की आराधना विशेष फलदायी होती है। भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए माता पार्वती का भी ध्यान अवश्य करें। ऐसा करने से भगवान शिव अधिक प्रसन्न होते हैं और भक्तों को भगवान शिव के साथ माता पार्वती की कृपा भी प्राप्त होती है। शिव और शक्ति की सम्मिलित कृपा से भक्त का जीवन संवर जाता है। प्रत्येक कार्य में सफलता प्राप्त होती है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory