• Mon. Jan 26th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज के सन्यास दीक्षा दिवस के अवसर पर श्रद्धालु निकालेंगे शोभायात्रा

Bystaruknews

May 28, 2023

महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज के सन्यास दीक्षा दिवस के अवसर पर श्रद्धालु निकालेंगे शोभायात्रा
हरिद्वार, 28 मई। जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर एवं श्यामपुर कांगड़ी स्थित बाबा वीरभद्र सेवाश्रम न्यास आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी गर्व गिरी महाराज के 15वें सन्यास दीक्षा दिवस के अवसर पर सोमवार 29 मई को मायादेवी मंदिर प्रांगण से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। महामंडलेश्वर गर्व गिरी महाराज ने बताया कि श्रद्धालु भक्तों द्वारा आयोजित शोभायात्रा मायादेवी मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी और श्यामपुर कांगड़ी स्थित आश्रम में संपन्न होगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में संत महंत व श्रद्धालु सम्मिलित होंगे। उन्होंने बताया कि सन्यास दीक्षा के अवसर पर आश्रम में कई धार्मिक व सांस्कृति कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। महामंडलेश्वर स्वामी गर्व गिरी महाराज ने कहा कि सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार संत समाज निर्णायक भूमिका निभाता आ रहा है। युवा पीढ़ी को सनानत धर्म संस्कृति की और अग्रसर करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति से ही हिंदू संस्कृति की कीर्ति देश दुनिया में फैल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory