• Mon. Jul 7th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

दिल्ली के जंतर मंतर में बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में आप ने दिया एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

Bystaruknews

May 6, 2023

दिल्ली के जंतर मंतर में बैठी महिला पहलवानों के समर्थन में आप ने दिया एकदिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी हरिद्वार ने दिल्ली के जंतर मंतर में बैठी महिला पहलवानों को अपना समर्थन देते हुए भगत सिंह चौक पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना देते हुए भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा के सांसद बृजभूषण सिंह की कुश्ती महासंघ अध्यक्ष के पद से निलंबन और तुरंत गिरफ्तारी की मांग की ।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने कहा की आज देश की महिला पहलवान 14 दिनों से न्याय को लेकर जंतर मंतर पर बैठी है। परंतु दिल्ली पुलिस ने अभी तक कोई भी कार्रवाई भाजपा सांसद के खिलाफ नहीं की है। एक तरफ देश के प्रधानमंत्री और पूरी भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है। और देश की बेटियां जंतर मंतर बैठ के इन्हीं के सांसद के खिलाफ यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगा रही है। और पूरी भाजपा मौन है।

इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भंडारी ने कहा कि देश के लिए मेडल लाने वाली बेटियां भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद के खिलाफ धरने पर बैठी है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पास्को एक्ट में दर्ज एफ आई आर के बाद भी दिल्ली पुलिस द्वारा कोई भी कार्यवाही ना करना और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का अपने सांसद के खिलाफ कोई एक शब्द ना बोलना भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को दर्शाता है। एक तरफ मन की बात में मोदी जी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं। वही महिला पहलवानों पर चुप्पी साध देते हैं । जब देश की महिला पहलवानों को इंसाफ नहीं मिल रहा तो सोचो भाजपा शासन में आम महिलाओं का क्या हाल होगा। आम आदमी पार्टी महिला मोर्चा महिला पहलवानों के साथ खड़ी है और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष पद पर बृजभूषण सिंह की तुरंत निष्कासन और गिरफ्तारी की मांग करती है।
पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सैनी ने कहा की आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। जब देश की मैडल लाने वाली बेटियां ही सुरक्षित नहीं तो अन्य महिलाओं का क्या हाल होगा। मोदी जी मन की बात में बड़ी-बड़ी बातें करते हैं परंतु जनता की मन की बात नहीं सुनते। आज महिला पहलवानों का पूरा भविष्य दांव पर है और उनकी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है ।
विधानसभा अध्यक्ष अनिल सती ने कहा कि आज मणिपुर सुलग रहा है और मोदी जी कर्नाटक चुनाव में प्रचार प्रसार में लगे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा के राज में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। आज देश की बेटियों को बचाना है तो ऐसे नेताओं के खिलाफ सब को एकजुट होकर अपनी आवाज बंद करनी पड़ेगी। आज भाजपा की महिला नेताओं ने चुप्पी साध ली है। हर छोटी-बड़ी बातों पर प्रतिक्रिया देने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुप क्यों है।
जिला प्रवक्ता सचिन बेदी, पवन गुप्ता मयंक गुप्ता, संगठन महामंत्री आशीष गौर , विधानसभा अध्यक्ष संजू नारंग ने अपने विचार रखे
धरना प्रदर्शन में विधानसभा अध्यक्ष अध्यक्ष अनिल सती, विधानसभा अध्यक्ष ग्रामीण संजू नारंग, विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पीटर, किरण कुमार दुबे, संगठन महामंत्री आशीष गॉड, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, मयंक गुप्ता, जिला प्रवक्ता एडवोकेट सचिन बेदी, छात्र युवा संगठन जिलाध्यक्ष अमनदीप, खालीद हसन, पवन कुमार, भरत कुमार, शाहीन अशरफ, माणिक गिरी, रघुवीर सिंह पवार, संजय गौतम ,विशाल कुमार, संदीप डोभाल, मोहम्मद शाहरुख, सतीश कुमार, अनूप कुमार जोशी, संदीप कुमार, उदय वर्मा, सुबोध सिंह, अंकित मिश्रा, सुभाष रेडी, सूर्यांश सिंह, संदीप कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory