• Mon. Jul 7th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

मां वैष्णो देवी की शक्ति से बड़ी संसार में कोई दूसरी शक्ति नहीं है-महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी

Bystaruknews

Mar 27, 2023

मां वैष्णो देवी की शक्ति से बड़ी संसार में कोई दूसरी शक्ति नहीं है-महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी
हरिद्वार, 27 मार्च। श्री सिद्ध पीठ वैष्णों देवी गुफा वाले मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष्य में आयोजित विशेष अनुष्ठान में उपस्थित श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए भारत माता मंदिर के महंत एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र सनातन संस्कृति में मनाए जाने वाले धार्मिक उत्सवों में महत्वपूर्ण उत्सव हैं। उन्होंने कहा कि मां वैष्णो देवी की शक्ति से बड़ी संसार में कोई दूसरी शक्ति नहीं है। नवरात्रों के दौरान की जाने वाली आराधना से प्रसन्न होकर माता वैष्णा देवी भक्तों के समस्त कष्टों को दूर कर वैभव व सुख समृद्धि प्रदान करती हैं। सभी को नवरात्र के नौ दिनों में विधि विधान से मां वैष्णों देवी की पूजा अर्चना करनी चाहिए। श्री सिद्ध पीठ वैष्णों देवी गुफा वाले मंदिर के संचालन भक्त दुर्गादास ने कहा कि देवी दुर्गा के सभी नौ स्वरूप परम कल्याणकारी हैं। विधि विधान से की गयी मां भगवती की आराधना से समस्त शोक, संताप दरिद्रता दूर होती है। परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने कहा कि 11 विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में आयोजित किए जा रहे अनुष्ठान के माध्यम से समस्त विश्व का कल्याण होगा। महंत रघुवीर दास महाराज ने कहा कि नवरात्र में देवी दुर्गा के ध्यान और पूजा अर्चना से साधक के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि आदि शक्ति मां दंुर्गा की कृपा से समस्त विकार दूर होते हैं और जीवन में प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। इस अवसर पर स्वामी पारस मुनि, आईडी शर्मा, डा.ओमप्रकाश बंसल, पंडित हेमंत थपलियाल, पंडित हीरा जोशी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory