• Sat. Apr 18th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

मिलावटी दूध को लेकर अच्युतानंद तीर्थ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस किया जारी अच्युतानंद तीर्थ की वक्फ बोर्ड को लेकर सरकार से कानून बनाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में डालेंगे याचिका

Bystaruknews

Feb 18, 2023

मिलावटी दूध को लेकर अच्युतानंद तीर्थ की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस किया जारी अच्युतानंद तीर्थ की वक्फ बोर्ड को लेकर सरकार से कानून बनाने की मांग सुप्रीम कोर्ट में डालेंगे याचिका

भूमा पीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका डाली गई थी कि पूरे देश में मिलावटी दूध बड़े पैमाने पर बेचा जा रहा है इस पर सुप्रीम कोर्ट ने अच्युतानंद तीर्थ के पक्ष में फैसला दिया था मगर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई इसके विरोध में अच्युतानंद तीर्थ द्वारा सुप्रीम कोर्ट में कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट को लेकर याचिका डाली डाली जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस जारी कर दो हफ्ते में भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण विभाग को जवाब देने का आदेश दिया है इस फैसले का अच्युतानंद तीर्थ द्वारा स्वागत किया गया वहीं वक्फ बोर्ड को लेकर अच्युतानंद तीर्थ ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा सरकार इस पर कानून बनाए इसको लेकर हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करेंगे

भूमा पीठाधीश्वर अच्युतानंद तीर्थ का कहना है कि मिलावटी दूध को लेकर हमारे द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में हमारे पक्ष में फैसला दिया मगर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई हमारे द्वारा सुप्रीम कोर्ट में कंटेंप्ट ऑफ कोर्ट को लेकर याचिका डाली गई सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में नोटिस जारी कर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण विभाग को दो हफ्ते में जवाब देने को कहा है इनका कहना है कि सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश जारी किया गया था कि मोबाइल वैन के द्वारा मिलावटी दूध की चेकिंग करेगी क्योंकि मिलावटी दूध को गर्भवती महिला पीती है तो पेट में पलने वाले बच्चे को भी नुकसान पहुंचता है

वही देश में वक्फ बोर्ड की संपत्ति को लेकर अच्युतानंद तीर्थ ने कड़ी नाराजगी जताई है इनका कहना है कि वक्फ बोर्ड के पास पूरे भारत में 32 लाख स्क्वायर हेक्टर जमीन है भारत बहुसंख्यक देश है या अल्पसंख्यक देश है वक्फ बोर्ड की संपत्ति पर कोई भी अपना दावा पेश नहीं कर सकता सिर्फ सुप्रीम कोर्ट जा सकते हैं हाईकोर्ट में भी इस मामले में सुनवाई नहीं होती इनका कहना है कि जब वक्फ बोर्ड भारत में बना है तो सनातन धर्म बोर्ड क्यों नहीं है हमारे मंदिरों पर सरकार का अधिकार है इसलिए
वक्फ बोर्ड को बंद करना चाहिए और सनातन धर्म बोर्ड बनाकर शंकराचार्य सहित देश के बड़े संतो को शामिल करना चाहिए जो किसी भी राजनीतिक पार्टी से ना हो हम केंद्र सरकार से मांग करते हैं इसको लेकर कानून बनाया जाए और हम सुप्रीम कोर्ट भी इस मामले को लेकर जाएंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory