• Sat. Apr 18th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

ज्ञान प्रकाश पंाडे अध्यक्ष व विनीत घीमान बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री

Bystaruknews

Feb 15, 2023

ज्ञान प्रकाश पंाडे अध्यक्ष व विनीत घीमान बने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महामंत्री
हरिद्वार, 15 फरवरी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी व बॉबी शर्मा के पर्यवेक्षण तथा चुनाव अधिकारी अनिल कुमुद की देखरेख में हुए हरिद्वार इकाई के चुनाव में सर्वसम्मति से ज्ञान प्रकाश पांडेय अध्यक्ष, विनीत धीमान महामंत्री और पंकज स्वन्नी कोषाध्यक्ष चुने गए। अटल बिहारी बाजपेई अतिथि गृह में हुए वार्षिक चुनाव में डा.एआर खान और अशोक गिरी को प्रदेश कार्यकारणी के लिए नामित किया गया। बैठक में तय किया गया कि कार्यकारिणी का विस्तार दोनों अध्यक्ष और महामंत्री आपसी विचार के बात करेंगे। बैठक के दौरान नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पांडेय ने कहा कि सभी सदस्यों के लिए हर पल खड़े है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द बैठक कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा और शपथग्रहण कार्यक्रम घोषित किया जायेगा। साथ पूरे वर्ष के कार्यक्रमों का कैलेंडर भी जल्द जारी किया जायेगा। बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों सहित अनुभव गर्ग, देवम मेहता, सद्दाम हुसैन, राजकुमार, राकेश कुमार वर्मा, पंकज जैसवाल, सुधीर चावला, मनोज शर्मा, डा.एआर खान, अनिल कुमुद, नवीन कुमार, योगेश कुमार शर्मा, प्रभात कुमार, संजय कश्यप, नावेद अख्तर, संजय पटवर, गौरव कुमार, सनत कुमार शर्मा, आशीष शर्मा, डा.अर्जुन नागयान, नवनीत कुमार, कमल कुमार अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory