• Sat. Feb 21st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

गैंगस्टर अमरदीप चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा पैसों का लेनदेन बना हत्या की वजह

Bystaruknews

Feb 6, 2023

गैंगस्टर अमरदीप चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा पैसों का लेनदेन बना हत्या की वजह

कनखल थाना के जगजीतपुर राजा गार्डन में पूर्व भाजयुमो जिला अध्यक्ष कांग्रेस नेता और कुख्यात गैंगस्टर अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या करने का पुलिस ने खुलासा कर दिया है

हत्याकांड में शामिल उत्तर प्रदेश मेरठ के रहने वाले अभियुक्त राजकुमार मलिक और दोनों पुत्र मानू मलिक हर्षदीप मलिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इनके पास से 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है पुलिस द्वारा इन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा

एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि

कल देर रात कनखल थाना क्षेत्र में अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या की गई थी इसमें पुलिस द्वारा तुरंत मुकदमा दर्ज कर कई टीमों का गठन किया गया जांच में हत्याकांड में तीन नाम सामने आए पुलिस ने मेरठ निवासी राजकुमार मलिक और उसके दोनों पुत्र मानू मलिक हर्षदीप मलिक को गिरफ्तार कर लिया हत्या में प्रयोग हत्यार को भी बरामद किया गया एक हत्यार मौके पर भी बरामद हुआ था पुलिस द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ की गई जिसमें पता चला की हत्या की वजह पैसों के लेनदेन का विवाद था आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory