• Sat. Jul 5th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

देश दुनिया में सनातन धर्म संस्कृति की पताका फहरा रहे हैं स्वामी कैलाशानद गिरी-रजनी वालिया

Bystaruknews

Jan 3, 2023

देश दुनिया में सनातन धर्म संस्कृति की पताका फहरा रहे हैं स्वामी कैलाशानद गिरी-रजनी वालिया

रूद्र वालिया की रिपोर्ट
स्द्रांश जनसेवा समिति की अध्यक्ष रजनी वालिया ने सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा अर्चना की और निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामण्उलेश्वर एवं श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद लिया। इस दौरान रजनी वलिया ने स्वामी कैलाशानंद गिरी को उनका चित्र भेंट किया और जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। रजनी वालिया ने कहा कि देश दुनिया में सनातन संस्कृति की पताका को फहराने का काम आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज कर रहे हैं। विदेशी लोग भी भारतीय संस्कृति का अपना रहे हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज का जीवन लोककल्याण के लिए समर्पित है। संतों की कृपा दृष्टि से भक्तों का कल्याण होता है। सद्मार्ग पर चलना है तो संतों की शरण में आए। कुलदीप वालिया ने कहा कि सिद्धपीठ श्री दक्षिण काली मंदिर में देश दुनिया से श्रद्धालु भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालु भक्तों को भक्ति के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए स्वामी कैलाशानंद गिरी निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। संतों के जप तप बल से ही मनुष्य का कल्याण होता है। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि धार्मिक एवं सनातन संस्कृति के पथ पर चलने वालों का हमेशा ही कल्याण होता है। परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। कष्टों से मुक्ति मिलती है। सत्य के मार्ग पर चलकर राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दें। इस अवसर पर यशदीप वालिया, रक्षित वालिया, यशविका वालिया आदि शामिल रहे।
फोटो नं.11-स्वामी कैलाशानंद गिरी से आशीर्वाद लेती रजनी वालिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory