• Sat. Mar 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

हरिद्वार में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए चीता पुलिस का गठन एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Bystaruknews

Nov 28, 2022

हरिद्वार में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए चीता पुलिस का गठन एसएसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

हरिद्वार जिले में लगातार बढ़ रहे अपराध की रोकथाम के लिए हरिद्वार एसएसपी द्वारा 10 चीता बाइक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया चीता पुलिस का गठन हरिद्वार में अपराध की घटना को अंजाम देकर फरार होने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए किया गया है चिता बाइक पुलिस को हर सुविधा से लैस किया गया है जिससे तुरंत ही घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की जा सके

हरिद्वार में महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ रही थी साथ ही अपराधी कई घटनाओं को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाते थे अब चीता पुलिस ऐसी घटनाओं को रोकने की कार्रवाई करेगी हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि चीता पुलिस की प्राथमिकता कंट्रोल रूम पर आने वाली सूचना को सुनना होता है फील्ड में जब चीता पुलिस कार्य करती है तो लोगों में विश्वास होता है क्योंकि चीता पुलिस घटनाओं को रोकने में अहम योगदान निभाती है इसी को देखते हुए हमारे द्वारा 10 चीता पुलिस बाइक को शहर में लगाया गया है ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसका गठन किया जाएगा चीता पुलिस को हर सुविधा से लैस किया गया है अपराधिक घटनाओं को रोकने में यह एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगी

उत्तराखंड में क्राइम की रोकथाम के लिए उत्तराखंड के पूर्व डीजीपी बीएस सिद्धू द्वारा सीपीयू का गठन किया गया था मगर सीपीयू सिर्फ चालान काटने तक ही सीमित रही अपराधिक घटनाओं को रोकने में नाकाम अब देखना होगा चीता पुलिस के गठन के बाद हरिद्वार में लगातार बढ़ रही अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम लेगी या नहीं यह तो आने वाला समय ही बताएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory