• Fri. May 1st, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

एसएमजेएन कालेज के छात्र छात्राओं ने ली संविधान की शपथ
संविधान केवल किताब नहीं बल्कि राष्ट्र का जीवन दर्शन है-प्रोफेसर बत्रा

Bystaruknews

Nov 26, 2022

एसएमजेएन कालेज के छात्र छात्राओं ने ली संविधान की शपथ
संविधान केवल किताब नहीं बल्कि राष्ट्र का जीवन दर्शन है-प्रोफेसर बत्रा

संविधान दिवस के अवसर पर एसएमजेएन कालेज के छात्र छात्राओं ने संविधान की शपथ ली। कालेज के प्राचार्य डा.सुनील कुमार बत्रा ने छात्र छात्राओं को संविधान की शपथ दिलाते हुए कहा कि भारतीय संविधान का प्रकाशन देहरादून में हुआ था एवं भारतीय संविधान हाथ से लिख कर हिंदी अंग्रेजी भाषा में कैलिग्राफ किया गया था, इसे टाइप या प्रिंटिंग नहीं किया गया। डा.बत्रा ने कहा कि संविधान केवल किताब नहीं है बल्कि यह राष्ट्र का जीवन दर्शन है। उन्होंने मौलिक अधिकारों पर चर्चा करते हुए कहा कि मौलिक अधिकार निर्बाध नहीं है । राज्य मौलिक अधिकारों पर युक्ति युक्त नियंत्रण एवं प्रतिबंध लगा सकता है। भारतीय संविधान विश्व का सर्वश्रेष्ठ संविधान है। इसमें राज्य की शक्ति एवं नागरिकों के अधिकारों के मध्य एक अनोखा संतुलन स्थापित किया गया है। मौलिक अधिकार और संविधान वह ढांचा है जो मनुष्य को विकास और सुरक्षा प्रदान करता है। विधानसभा मेजॉरिटी के चलते नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन ना कर पाए इसलिए मौलिक अधिकारों की सुरक्षा का जिम्मा न्यायपालिका को दिया गया है। उन्होंने सामाजिक समानता के अनुच्छेद 15 के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थल पार्क सिनेमा आदि सभी धर्म एवं संप्रदाय के नागरिकों के लिए समान रूप से खुले हुए हैं। जाति धर्म भाषा के आधार पर किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं किया जा सकता। देश का सर्वोच्च कानून संविधान है और इसकी रक्षा की जिम्मेदारी सर्वोच्च न्यायालय की है। विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और प्रेस की आजादी पर डा.बत्रा ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक को अपने विचारों की अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं प्रेस को अपने विचारों को अभिव्यक्त करने की आजादी है। कार्यक्रम का संचालन करतें हुए डा.संजय कुमार माहेश्वरी ने छात्र छात्राओं को संविधान की विकास यात्रा को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि संविधान किसी भी देश के लिए आक्सीजन का कार्य करता है। संविधान में अनुच्छेद 32 संवैधानिक मूल अधिकारों की गारंटी नागरिकों को प्रदान करता है। इस अवसर पर डा.जेसी आर्य, डा.एस के चैहान ,अंकित अग्रवाल, श्रीमती रिचा मनोचा, डा.लता शर्मा, श्रीमती रिंकल गोयल, डा.पद्मावती तनेजा, नेहा गुप्ता, दीपिका आनंद, प्रज्ञा जोशी, दिव्यांश, वैभव बत्रा, पूर्णिमा सुंदरियाल, एमसी पांडे, वेदप्रकाश चैहान, आलोक शर्मा, दिव्यांश, रश्मि डोभाल, डा.विनीता चैहान, अन्तिम त्यागी, डा.रुचिता सक्सेना, मीनाक्षी शर्मा, पल्लवी शर्मा आदि मौजूद रहे।
फोटो नं.3-संविधान की शपथ लेते कालेज के छात्र छात्राएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory