• Tue. Jul 8th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

विवादित मनसा देवी ट्रस्ट मामले में अब जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू

Bystaruknews

Apr 23, 2022

विवादित मनसा देवी ट्रस्ट मामले में अब जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू

धर्मनगरी हरिद्वार में पिछले दिनों से विवादित मनसा देवी ट्रस्ट मामले में अब जिला प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मनसा देवी मंदिर की सभी धार्मिक और प्रबंध करने वाली मनसा देवी ट्रस्ट में विवाद हो गया है। दरअसल मनसा देवी ट्रस्ट में काम करने वाले कुछ लोगों पर अलग से ट्रस्ट बनाने का आरोप है

जिसपर पर पहले से काबिज ट्रस्ट ने शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। पूरे मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ने दोनों पक्षों, सीओ सिटी, वन विभाग और कोषाधिकारी के साथ बैठक कर दोनो पक्षों को अपने अपने दस्तावेज जमा कराने के आदेश दिए हैं। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में आयोजित बैठक में दोनों पक्षों ने अपने अपने तथ्य पेश किए। इस बीच हाल ही बनी ट्रस्ट द्वारा अपना पता वन विभाग बताया जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने वन विभाग के रेंजर को बुलाकर पूरी रिपोर्ट मांगी। जहां दोनो पक्ष अपने अपने ट्रस्ट को सही बता  रहे हैं वहीं सिटी मजिस्ट्रेट पूरे मामले में जांच की बात कह रहे हैं। इस बैठक में अवधेश कुमार सिंह सिटी मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में सुनवाई हुई सीओ सिटी शेखर कुमार वन विभाग नगर निगम रजिस्टार ऑफिस के अलावा दोनों पक्ष भी अनिल शर्मा सुरेश तिवारी वासु सिंह उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory