• Thu. Oct 16th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व देश के किसी भी राज्य का प्रभारी बनाए जाने की मांग

Bystaruknews

Apr 12, 2022

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व देश के किसी भी राज्य का प्रभारी बनाए जाने की मांग

अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी द्वारा उत्तराखंड कांग्रेस में नई नियुक्ति नेता प्रतिपक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, उप नेता सदन सहित तमाम पदाधिकारियों को मनोनीत किए जाने के उपरांत कांग्रेस हाईकमान द्वारा गढ़वाल की उपेक्षा किए जाने से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव सहित कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मांग की गढ़वाल से पूर्व कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. हरक सिंह रावत को राष्ट्रीय कांग्रेस में महासचिव व किसी राज्य का प्रभारी नियुक्त किए जाने की मांग को प्रमुखता से उठाया।

इस अवसर पर पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय चोपड़ा ने कहा कांग्रेस पार्टी को गढ़वाल से संतुलन बनाने के लिए पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को राष्ट्रीय कांग्रेस में महासचिव की जिम्मेदारी के साथ उनके राजनीतिक अनुभव को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस पार्टी डॉ. हरक सिंह रावत की ऊर्जा को कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए उपयोगी बनाए। उन्होंने कहा कांग्रेस हाईकमान को शीघ्र ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड राज्य में खुला अधिवेशन आयोजित किया जाना चाहिए ताकि कांग्रेस का कार्यकर्ता अपनी खुली विचारधारा के साथ कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए अपने मूल्यवान सुझाव के साथ एक मुख्य विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को और आगे बढ़ा सके।

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी सहित शीर्ष नेताओं से पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव व देश के किसी भी राज्य का प्रभारी बनाए जाने की मांग करते कुंवर सिंह मंडवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मधुकांत गिरी, आशीष शर्मा, मनोज कुमार मंडल, ओमप्रकाश भाटिया, दीपक कुमार, प्रकाश चौधरी, मोहनलाल, मनीष शर्मा, नईम सलमानी, दीपक बिष्ट, चंदन सिंह रावत आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory