• Wed. Oct 15th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कुट्टू के आटे से बीमार हुए लोगों की हालचाल पूछे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नगर विधायक मदन कौशिक ने

Bystaruknews

Apr 3, 2022

कुट्टू के आटे से बीमार हुए लोगों की हालचाल पूछे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नगर विधायक मदन कौशिक ने

हरिद्वार में कुट्टू का आटा खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए लोगों का हाल-चाल जानने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक जिला चिकित्सालय एवं मेला चिकित्सालय पहुंचे जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती महिलाओं पुरुषों और युवाओं से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली यह सभी लोग हरिद्वार के ब्रह्मपुरी काशीपुरा जोगिया मंडी रोशनाबाद श्यामपुर कांगड़ी गाजी वाली गैण्डीखाता क्षेत्र के रहने वाले लोग हैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर खगेंद्र एवं जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ राजेश गुप्ता ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को अस्पताल में भर्ती मरीजों के बारे में सारी जानकारी दी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने अस्पताल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा इस प्रकरण में भर्ती सभी मरीजों को अच्छे से अच्छा उपचार देना है उनके भोजन की भी चिंता करनी है और उनको अच्छा उपचार भी दिया जाना चाहिए साथ ही उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण में जो भी लोग दोषी हैं

उनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई भी की जाएगी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के साथ भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी मंडल अध्यक्ष मयंक गुप्ता गौरव भारद्वाज पार्षद विनीत जोली पार्षद अनिरुद्ध भाटी दीपक शर्मा चंद्रशेखर क़ुर्ल शिखर पालीवाल सुरेश गुलाटी कमल बृजवासी भारती बिष्ट शिवम ठाकुर आदित्य झा दिनेश पांडेय आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory