• Thu. Oct 22nd, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख संत हैं बाबा हठयोगी-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Sep 5, 2026

वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख संत हैं बाबा हठयोगी-श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 5 सितम्बर। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष चुने गए बाबा हठयोगी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि बाबा हठयोगी वैष्णव संप्रदाय के प्रमुख संत हैं। सनातन के प्रचार प्रसार में उनकी मुख्य भूमिका है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष के रूप में बाबा हठयोगी सनातन और संत परंपरांओं को आगे बढ़ाने के साथ समाज हित में कार्य करेंगे। महामंडलेश्वर स्वामी अनंतानंद एवं महामंडलेश्वर स्वामी रामानुज सरस्वती ने कहा कि देश को सांस्कृतिक रूप से एकजुट करने में संत महापुरूषों की अहम भूमिका रही है। बाबा हठयोगी आगे के नेतृत्व में श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल सनातन परंपरांओं ओर सनानत धर्म को आगे बढ़ाने मे प्रमुखता से योगदान करेगा। स्वामी हरिवल्लभदास शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, आईडी शास्त्री, स्वामी प्रणवानंद ने भी बाबा हठयोगी को शुभकामनाएं दी।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory