• Tue. Oct 20th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

निरंतर जारी है स्वामी कैलाशानंद गिरी की शिव साधनापूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने किया स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रूद्राभिषेकमनोकामनाएं पूरी करते हैं भगवान शिव

Bystaruknews

Aug 19, 2026

निरंतर जारी है स्वामी कैलाशानंद गिरी की शिव साधना
पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने किया स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रूद्राभिषेक
मनोकामनाएं पूरी करते हैं भगवान शिव


हरिद्वार, 19 अगस्त। श्री दक्षिण काली मंदिर में आयोजित निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की विशेष शिव साधना अनवरत् रूप से जारी है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु साधना में सम्मिलित होने के लिए पहुंच रहे हैं। बुधवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व सांसद प्रवीण निषाद ने श्री दक्षिण काली मंदिर पहुंचकर स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में रूद्राभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि भगवान शिव और मां श्री दक्षिण काली की कृपा से सभी का कल्याण होगा। उन्होंने कहा कि सावन में की गयी भगवान शिव की आराधना और साधना कभी निष्फल नहीं जाती। जो जिस मनोकामना से भगवान शिव की आराधना करता है। भगवान शिव उसकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। पूर्व सांसद संजय निषाद ने कहा कि आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी विद्वान संत और परम् शिवभक्त हैं। उनके सानिध्य में भगवान शिव का रूद्राभिषेक करने का अवसर उनके लिए सौभाग्य की बात है। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि श्रावण पूर्णिमा तक चलने वाली गुरूदेव की साधना में कई गणमान्य लोग शामिल होंगे। इस अवसर पर स्वामी बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी सहित कई संत व श्रद्धालु मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory