• Wed. Aug 12th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया

Bystaruknews

Aug 12, 2026

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर लोकतंत्र विरोधी भाजपा सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।।


विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित रैली में भाजपा सरकार के इशारे पर सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने का असफल प्रयास किया जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक है ,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों एवं रैलियों में सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग करना अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार डरी हुई है जिसके कारण अलोकतांत्रिक कृत्य कर विपक्ष की रैलियों को रोकने का कुप्रयास कर रही है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रदीप चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा पेपर लीक जिसके कारण छात्रों में भारी नाराजगी है,राम मंदिर में चंदा चोरी से लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंची है जिससे भाजपा सरकार घबराकर विपक्ष के नेताओं की रैली को असफल करने का असफल प्रयास कर रही है जो कि पूरी तरह अलोकतांत्रिक है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी और यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन के प्रयोग से पूरा देश आक्रोशित हैं और आने वाले दिनों में इस सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व अध्यक्ष ओपी चौहान और पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार जो न भय न भ्रष्टाचार का नारा देकर सत्ता में आई आज उन्हीं की सरकार में भय और भ्रष्टाचार चरम पर है,
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से महिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी, महानगर कांग्रेस महासचिव तरूण व्यास, उज्जवल वालिया, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा,हिमांशु राजपूत, मार्कण्डेय सिंह,पार्षद विवेक भूषण विक्की, सुनील कुमार सिंह, नौमान अंसारी,महावीर वशिष्ठ, पार्षद प्रतिनिधि शहाबुद्दीन अंसारी, पूर्व पार्षद मेहरबान खान, महानगर कांग्रेस महासचिव शादाब खान, गौरव गोस्वामी, मोहित अरियाल, नन्दन कुमार,शुभम जागरिया ,नितिन यादव, सतीश दाबड़े, अज्जू खान,मंजू गोस्वामी,सुमन अग्रवाल, आशीष प्रधान , यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, दिनेश पुण्डीर आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory