• Tue. Aug 11th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भगवान शिव की महिमा का शब्दों में बखान करना संभव नहीं-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Aug 11, 2026

भगवान शिव की महिमा का शब्दों में बखान करना संभव नहीं-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 11 अगस्त। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। जिसका शब्दों में बखान करना संभव नहीं है। श्री दक्षिण काली मंदिर में पूरे सावन चलने वाली विशेष साधना में शामिल होने आए भक्तों को संबोधित करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन भगवान शिव का प्रिय महीना है। सावन में उनकी आराधना और उपासना का महत्व बढ़ जाता है। भगवान शिव को प्रकृति से भी विशेष लगाव है। इसीलिए उन्होंने अपना निवास सांसरिक कोलाहल से दूर कैलाश पर्वत बनाया है। सावन और प्रकृति एक दूसरे के पूरक हैं। सावन मे प्रकृति नवीन श्रंग्रार करती है। इसलिए सावन में विशेष रूप से भगवान शिव की पूजा अर्चना की जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव भक्तों पर हमेशा कृपा करते हैं। सावन में दूध, दही, घी, शहद, शक्कर और गंगाजल से उनका अभिषेक करने पर वे अत्यधिक प्रसन्न होते हैं और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस अवसर पर स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बाल मुकुंदानंद ब्रह्मचारी सहित कई श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory