• Tue. Aug 11th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित

Bystaruknews

Aug 11, 2026

कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया डीएम और एसएसपी को सम्मानित
साधुवाद और आशीर्वाद के पात्र हैं डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
हरिद्वार, 11 अगस्त। कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज, निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रामरतन गिरी और अखाड़े के अन्य संतों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर का रूद्राक्ष की माला एवं पगड़ी पहनाकर तथा माता की प्रतिमा भेंटकर सम्मानित किया और आशीर्वाद प्रदान किया। जिलाधिकारी और एसएसपी के साथ अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, एसडीएम योगेश मेहरा, सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी, जिला सूचना अधिकारी रतिलाल शाह को भी सम्मानित किया गया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला कांवड़ मेला विश्व की सबसे धार्मिक यात्रा है। जिसमें करोड़ों श्रद्धालु शामिल होते हैं। इतने विशाल आयोजन को कुशलतापूर्वक संपन्न कराना बेहद चुनौतीपूर्ण है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन में डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह ने प्रशासन और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर जिस प्रकार कांवड़ मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया है। उसके लिए दोनों अधिकारी साधुवाद और आशीर्वाद के पात्र हैं। श्रीमहंत रामरतन गिरी महाराज ने कहा कि डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह अनुभवी अधिकारी हैं। दोनो अधिकारियों ने जिस प्रकार स्वयं ग्राउंड पर रहकर व्यवस्थाओं को संभाला और विशाल कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराया। वह अत्यंत सराहनीय है। डीएम और एसएसपी के अनुभव और प्रशासनिक कौशल का लाभ कांवड़ियों के साथ स्थानीय जनता को भी मिला। शहर में यातायात सामान्य रहा। कहीं जाम की स्थिति नहीं बनी। उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों के अनुभव का लाभ आगे भी जनपद की जनता को मिलता रहेगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने कहा कि संत समाज और स्थानीय जनता के सहयोग से ही विशाल कांवड़ मेला सकुशल संपन्न हो सका है। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, महंत राज गिरी, महंत सतीश वन सहित कई संत महंत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory