• Sat. Jun 27th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

2027 कुंभ से पहले अखाड़ा परिषद में बड़ा बदलाव, महंत रवींद्र पुरी बने अध्यक्ष; 5 साल संभालेंगे कमान, नई कार्यकारिणी का गठन

Bystaruknews

Jun 27, 2026

2027 कुंभ से पहले अखाड़ा परिषद में बड़ा बदलाव, महंत रवींद्र पुरी बने अध्यक्ष; 5 साल संभालेंगे कमान, नई कार्यकारिणी का गठन

2027 हरिद्वार कुंभ से पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद में बड़ा बदलाव हुआ है। श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर महंत रवींद्र पुरी को अखाड़ा परिषद का नया अध्यक्ष चुना गया है। वहीं दुर्गादास जी को उपाध्यक्ष और राजेंद्र दास महाराज को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नए पदाधिकारियों के चयन के बाद संत समाज ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने कहा कि श्री शंभू पंचायती अटल अखाड़ा में बहुमत के आधार पर आठ अखाड़े एक साथ आए हैं और नई कार्यकारी समिति का गठन किया गया है, जिसका कार्यकाल 5 वर्ष का होगा। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले की व्यवस्थाओं, राष्ट्रीय मुद्दों और संत समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए अखाड़ा परिषद सरकार और समाज के साथ मिलकर सक्रिय रूप से कार्य करेगी। वहीं नया उदासीन अखाड़ा के महामंडलेश्वर करौली शंकर महादेव ने कहा कि 13 अखाड़ों में बहुमत के आधार पर 8 अखाड़ों ने मिलकर महंत रवींद्र पुरी महाराज को अगले 5 वर्षों के लिए अध्यक्ष चुना है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी अखाड़ा परिषद के संरक्षकों के साथ मिलकर कुंभ आयोजनों और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory