• Wed. May 13th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

संतों और भक्तों के सानिध्य में मनाया गया स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती का अवतरण दिवसविद्वान संत हैं

Bystaruknews

May 13, 2026

संतों और भक्तों के सानिध्य में मनाया गया स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती का अवतरण दिवसविद्वान संत हैं स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती-डा.रमेश पोखरियाल निशंकहरिद्वार, 13 मई। सन्यास मार्ग कनखल स्थित श्री रामेश्वरानंद आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज का 53वां अवतरण दिवस संतों और भक्तों के सानिध्य में मनाया गया। संतों और अतिथीयों ने स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती को पगड़ी और फूलमाला पहनाकर अवतरण दिवस की शुभकामनांएं दी। स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती को अवतरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरांनद सरस्वती विद्वान संत हैं। भक्तों का धर्म और अध्यात्म का ज्ञान प्रदान करने में उनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने कहा कि संत महापुरूषों का जीवन निर्मल जल के समान होता है और संतों के सानिध्य में ही भक्तों का कल्याण होता है। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती ने सभी संतों और अतिथीयों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सनातन की रक्षा और मानव कल्याण में योगदान ही उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि संत समाज के आशीर्वाद से आश्रम की सेवा परंपरा का विस्तार करते हुए अनेक प्रकल्प संचालित किए जा रहे हैं। जिनका लाभ बाहर से आने वाले श्रद्धालु भक्तों और जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वरानंद सरस्वती महाराज समाज का आध्यात्मिक मार्गदर्शन करने में उल्लेखनीय योगदान कर रहे हैं। अनिल पुरी, नरेश शर्मा, विश्वास सक्सेना, डा.विशाल गर्ग, मनोज गौतम आदि ने फूलमाला पहनाकर सभी संतों का स्वागत किया। कार्यक्रम में राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, मेयर किरण जैसल, पालिका चेयरमैन राजीव शर्मा, महंत सूरजदास, स्वामी रविदेव शास्त्री, स्वामी हरिहरानंद, स्वामी दिनेश दास, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, पदम प्रसाद सुवेदी, अमित वालिया, उज्जवल पंडित आदि मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory