• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

धर्म सत्ता के बिना अधूरी है राज सत्ता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी

Bystaruknews

Jan 11, 2026

धर्म सत्ता के बिना अधूरी है राज सत्ता-श्रीमहंत रविंद्रपुरी
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने लिया श्रीमहंत रविंद्रपुरी से आशीर्वाद
हरिद्वार, 11 जनवरी। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सहप्रभारी रेखा वर्मा ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुर महाराज से आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने रेखा वर्मा को मां मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर और प्रतिमा भेंटकर आशीर्वाद दिया और कहा कि धर्म सत्ता के बिना राज सत्ता अधूरी है। भाजपा जनता की उम्मीदों पर खरा उतर रही है। कंेंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चहुंमुखी विकास कर रहे हैं। जिससे लोगों का जीवन आसान हुआ है। उन्हांेने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को भव्य रूप से आयोजित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तेजी से विकास कार्य करा रहे हैं। हरिद्वार विश्व की आध्यात्मिक राजधानी है और कुंभ मेले के भव्य आयोजन से सनातन की प्रतिष्ठा और बढ़ेगी।
भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड की सहप्रभारी रेखा वर्मा ने कहा कि संत महापुरूषों के सानिध्य में ही कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्हांेने कहा कि भाजपा सरकार संत महापुरूषों के दिखाए मार्ग पर चलते हुए आमजन के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का संचालन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में होने वाला हरिद्वार कुंभ मेला व उज्जैन व नासिक महाकुंभ मेले के माध्यम से लोगों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन मिलेगा। इस अवसर पर भारत माता मंदिर के महंत महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी महाराज, राज्यमंत्री सुनील सैनी, भाजपा नेता संजीव चौधरी, कुलदीप चौधरी भी मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory