• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति द्वारा महिलाओं के प्रति कहे अपशब्दों व घृणित मानसिकता के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।

Bystaruknews

Jan 3, 2026

आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति द्वारा महिलाओं के प्रति कहे अपशब्दों व घृणित मानसिकता के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन सौंपते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू की एक आडियो में उनके द्वारा बिहार की महिलाओं के लिए कहें गए अपशब्दों का सभ्य समाज में कोई स्थान नहीं है और हम यह मांग करते हैं कि क्या उनके द्वारा पूर्व में महिलाओं की खरीद फरोख्त की गयी, यह भी उच्चस्तरीय जांच का विषय है और इस ज्ञापन के माध्यम से हम प्रधानमंत्री से मांग करते हैं कि इनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करें,
स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर सत्ता में आई और आज उन्हीं की पार्टी के नेता महिलाओं के प्रति घृणित मानसिकता का परिचय दे रहे हैं,
पार्षद महावीर वशिष्ठ और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि भाजपा सरकार को चाहिए कि गिरधारी लाल साहू जैसे नेताओं पर कड़ी कार्रवाई करें तभी ऐसी घृणित मानसिकता वालों को सबक मिलेगा,
पार्षद हिमांशु गुप्ता और महानगर कांग्रेस उपाध्यक्ष अरूण राघव ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वालों की सरकार में बेटियां भाजपा के नेताओं से ही असुरक्षित हैं,
ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से हिमांशु राजपूत, नवीन भाटिया, आशीष प्रधान,सोनू शर्मा आदि मौजूद रहे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory