• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़।

Bystaruknews

Jan 3, 2026
  • माघ पूर्णिमा स्नान पर्व पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़।
  • हरिद्वार में माघ माह की पौष पूर्णिमा के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। तड़के भोर से ही हरकी पौड़ी समेत तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। देश के कोने-कोने से पहुंचे श्रद्धालु गंगा स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते नजर आए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान को मोक्षदायी और मनोकामनाएं पूर्ण करने वाला पर्व माना जाता है। शास्त्रों में वर्णन है कि इस दिन देवी-देवता भी पृथ्वी पर आकर गंगा स्नान करते हैं, जिनके साथ स्नान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है। वहीं पौष पूर्णिमा पर पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से पूर्वजों का आशीर्वाद मिलने की भी मान्यता है। श्रद्धा, भक्ति और आस्था के रंग में रंगा हरिद्वार गंगा तटों पर गूंजते जयकारों और मंत्रोच्चार से पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया।
चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory