• Thu. Apr 30th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में यूपी सिंचाई विभाग ने वीआईपी घाट पर चलाया सफाई अभियान

Bystaruknews

Jul 27, 2025

कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में यूपी सिंचाई विभाग ने वीआईपी घाट पर चलाया सफाई अभियान
मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व-धर्मपाल सिंह
हरिद्वार, 27 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने वीआईपी घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने भी अपने हाथों से झाड़ू लगायी और घाट की सफाई की। इस दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छता का संदेश दिया है। उस संदेश को आत्मसात करते हुए यूपी सरकार भी लगातार स्वच्छता पर ध्यान दे रही है। निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर वीआईपी घाट पर सफाई कर आमजन को स्वच्छता का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। जीवनदायिनी मां गंगा में किसी प्रकार की गंदगी ना डालें। स्वच्छता में ही ईश्वर वास होता है और शुद्ध विचारों का उदय होता है। जिससे समाज को गति मिलती है। यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने कहा कि कांवड़ मेला संपन्न होने के बाद सिंचाई विभाग लगातार घाटों की सफाई करा रहा है। विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी सफाई अभियान में सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान अधिशासी अभियंता विकास त्यागी, सहायक अभियंता भारत भूषण, अवर अभियंता कृष्ण कुमार सैनी, हरीश प्रसाद, विनीत सैनी, सुशील कुमार, अशोक कुमार, तेजप्रकाश आदि मौजूद रहे।

यज्ञ के प्रभाव से दूर होती है नकारात्मकता-स्वामी माधवाचार्ययज्ञ के प्रभाव से विश्व शांति और मानव कल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा-स्वामी अयोध्याचार्य
महिलाओं को आरक्षण देने की पक्षधर है कांग्रेस-हरनीत कौर बरार
हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory