• Mon. Oct 19th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पावनधाम में होगा दुर्लभ दर्शन केंद्र का शुभारंभ

Bystaruknews

May 2, 2025

पावनधाम में होगा दुर्लभ दर्शन केंद्र का शुभारंभ

मुख्य बिंदु:

  • हरिद्वार के पावनधाम में दुर्लभ दर्शन केंद्र की शुरुआत।
  • ज्योतिर्लिंग, शक्तिपीठ, अयोध्या, राम वन गमन पथ और जगन्नाथ रथ यात्रा के होंगे 3डी, वी.आर दर्शन।
  • वैष्णो देवी, अयोध्या, वाराणसी, उज्जैन, मैहर में सफलता के बाद हरिद्वार में भी यह पहल।
  • भक्तों ने कहा – ऐसा अनुभव तो कई बार मंदिर जाकर भी नहीं होता।

हरिद्वार। हरिद्वार में आने वाले तीर्थयात्रियों व स्थानीय निवासियों के लिए एक नई आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत हो रही है। गंगा सप्तमी के पावन अवसर पर पावन धाम आश्रम में 3डी वी आर के माध्यम से देश के प्रमुख मंदिरों के सजीव दर्शन होंगे।

संस्था के अध्यक्ष सुनील गर्ग एडवोकेट व महामंत्री अंशुल श्री कुंज ने आज पत्रकारों से बातचीत में बताया कि दुर्लभ दर्शन केंद्र का नवीनतम केंद्र आज पावनधाम में खुलेगा, जहां अत्याधुनिक 3डी वीआर तकनीक के माध्यम से भक्त पूरे भारत के पवित्र स्थलों के दिव्य दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस केंद्र में ज्योतिर्लिंग, महाकाल, काशी विश्वनाथ, शक्तिपीठ, वैष्णो देवी, अयोध्या राम मंदिर दर्शन, राम वन गमन पथ और जगन्नाथ रथ यात्रा जैसे प्रमुख तीर्थों का अनुभव करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैष्णो देवी, अयोध्या, वाराणसी, उज्जैन और मैहर में इस केंद्र की सफलता के बाद हरिद्वार में भी यह पहल शुरू की गई है। यह पहल उन श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से आकर्षक है जो चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार आते हैं – अब वे यहीं से देश के अन्य प्रमुख तीर्थस्थलों का भी अनुभव ले सकते हैं।

टेक एक्सआर कंपनी के सीईओ प्रशांत मिश्रा ने बताया कि यह अनुभव इतना जीवंत होता है कि भक्त कहते हैं – “मानो हम स्वयं गर्भगृह में पहुँच गए हों, ऐसा अनुभव तो कई बार मंदिर जाकर भी नहीं होता।

इस अवसर पर पावन धाम के अध्यक्ष सुनील गर्ग, महामंत्री अंशुल श्री कुंज, प्रशांत मिश्रा, यश शर्मा, डॉ भारत अग्रवाल, रविन्द्र सूद, सुरेंद्र गोयल, योगेश गर्ग, मनविंदर सिंह सग्गू, कृष्ण मुरारी गुप्ता आदि उपस्थित थे।

चाणक्य शाखा, हरिद्वार क्षेत्र का भव्य पथ संचलन संपन्न
उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने इंडियन रेडक्रास की महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की’’उत्तराखण्ड के राज्यपाल ले.ज.(से.नि.) गुरमीत सिंह ने महामहिम राष्ट्रपति की अध्यक्षता वाली सर्वोच्च राष्ट्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य एवं इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर(डॉ.) नरेश चौधरी के समर्पित एवं उत्कृष्ट कार्यों की विशेष रूप से सराहना की
झूठा श्रेय लेने वाली कांग्रेस की विधायक का विकास से नहीं कोई वास्ता: स्वामी यतीश्वरानंद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory