• Sat. Apr 19th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जिलाधिकारी ने दिलायी मेयर किरण जैसल को शपथ

Bystaruknews

Feb 7, 2025

जिलाधिकारी ने दिलायी मेयर किरण जैसल को शपथ


हरिद्वार, 7 फ़रवरी। शुक्रवार से शहर की सरकार अस्तित्व में आ गयी। ऋषिकुल मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने नवनिर्वाचित मेयर किरण जैसल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ लेने के बाद मेयर किरण जैसल ने सभी 60 पार्षदों को शपथ दिलायी। दौरान नगर विधायक मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, मुख्य नगर आयुक्त वरूण चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विकास तिवारी, मेयर पति सुभाष चंद्र, रवि जैसल, पूर्व मेयर मनोज गर्ग, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा वारिस भाजपा नेता विमल कुमार पूर्व विधायक संजय गुप्ता। कग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरूण बालियान, भाजपा नेता तरूण नैय्यर सहित भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा पार्षदों के प्रतिनिधि व उनके समर्थक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory