• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

इंडियन रेडक्रॉस के तत्वाधान में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य स्वच्छता पर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक”।

Bystaruknews

Aug 31, 2024


“इंडियन रेडक्रॉस के तत्वाधान में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर में आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य स्वच्छता पर छात्र-छात्राओं को किया जागरूक”।
इंडियन रेडक्रॉस के तत्वाधान में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉo राजेश सिंह के निर्देशन एवं इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉo नरेश चौधरी के संयोजन में सरस्वती विद्या मंदिर मायापुर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं को आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य स्वच्छता के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कर जागरूक किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉo नरेश चौधरी एवं सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रवज्जलित कर किया। कार्यशाला में इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉo नरेश चौधरी ने आपदा प्रबंधन पर विशेष रूप से विस्तृत जानकारियां देते हुए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि दैवीय आपदाओं को रोका नहीं जा सकता परन्तु जागरूकता एवं समय रहते हुए की गई तैयारियों से कम किया जा सकता है। जिससे आपदाओं के उपरान्त होने वाली जनहानि एवं आर्थिक हानि को भी न्यूनतम किया जा सकता है। डॉo नरेश चौधरी ने कहा कि 2013 में आई हुई केदारनाथ दैवीय आपदा के समय बहुत कम संसाधन हमारे उत्तराखंड प्रदेश पर थे, जिसकी वजह से लगभग 6000 जन हानि हुई, इसके बाद प्रदेश में संसाधनों को सुदृढ़ किया गया तथा जन समाज को जागरूक किया गया जिससे 2013 के बाद आई हुई आपदाओं में जनहानि, आर्थिक हानि, पशु हानि को सीमित किया जा सका। इंडियन रेडक्रॉस ने भी आपदाओं से निबटने के लिए प्रत्येक जनपद में “First Medical Responders” (फर्स्ट मेडिकल रिस्पांडर्स) प्रशिक्षित कर तैयार किए गए, जिन्होंने प्रदेश में आई हुई आपदाओं में प्रभावित क्षेत्रों में सबसे पहले स्थानीय होने के कारण मौके पर पहुंचकर प्रभावितों की यथासंभव मदद कर सराहनीय सहयोग कर जिला प्रशासन के साथ अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया। सभी प्रतिभागियों को आपदा से पूर्व, आपदा आने पर एवं आपदा के बाद क्या-क्या करना है, पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए मानसिक रूप से तैयार किया गया। डॉo करिश्मा जोशी और डॉo प्रज्ञा ने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता पर प्रतिभागियों को जागरूक किया। अंत में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य अजय कुमार ने इंडियन रेडक्रॉस सचिव डॉo नरेश चौधरी एवं रेडक्रॉस स्वयंसेवक डॉo करिश्मा तथा डॉo प्रज्ञा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस प्रकार के जन जागरण से छात्र-छात्राओं को जो ज्ञान अर्जित हुआ है, उससे प्रेरित होकर सभी प्रतिभागी छात्र जन समाज को भी अपने-अपने स्तर से जागरूक करेंगे, जिसकी वर्तमान परिप्रेक्ष्य में सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। कार्यशाला में कॉलेज के सभी अध्यापकों/अध्यापिकाओं के साथ 600 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया ।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory