• Fri. Mar 28th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भगवान शिव की आराधना से बदल जाता है जीवन-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Aug 12, 2024

भगवान शिव की आराधना से बदल जाता है जीवन-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 12 अगस्त। श्री दक्षिण काली मंदिर प्रांगण में पूरे सावन चलने वाली शिव साधना के दौरान सोमवार को निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने विभिन्न प्रकार के पुष्पों से शिवलिंग का विशेष शृंगार कर गंगाजल, पंचामृत व अन्य द्रव्यों से भगवान शिव का अभिषेक किया और विश्व कल्याण की कामना की। सोमववार को यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट, आईजी गढ़वाल करण सिंह नगन्याल, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह परिवार सहित शिव साधना में शामिल हुए रूद्राभिषेक कर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी को आशीर्वाद देते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि सावन में सच्चे मन से की गई भगवान शिव की आराधना से साधक का जीवन बदल जाता है। शिव कृपा से सात्विक विचारों का उदय होता है और चरित्र उत्तम बनता है। जिससे कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है और जीवन भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि शिव साधना भक्त को सुख समृद्धि व वैभव प्रदान करती है। देवों के देव महादेव भगवान शिव की महिमा अपरंपार है। पूरे सावन हरिद्वार में रहकर सृष्टि का संचालन करने वाले भगवान शिव की कृपा से जीवन स्वयं ही उन्नति की ओर अग्रसर हो जाता है। महादेव शिव भक्तों के सभी कष्ट दूर कर उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि पूरे सावन चलने वाली शिव आराधना के दौरान आम लोगों के साथ कई महत्वपूर्ण व्यक्ति स्वामी कैलाशानंद गिरी के सानिध्य में भगवान शिव का अभिषेक करेंगे। इस दौरान स्वामी आदि योगी, स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी, अनुराग वाजयेपी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, लालबाबा, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद कुमार, स्वामी रधुवीरानंद आदि मौजूद रहे।

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन सुश्री शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा व गठित समिति नेविभिन्न मेडिकल स्टोरों का संयुक्त निरीक्षण किया गयाI
हरिद्वार। प्रेस क्लब चुनाव मेंमहासचिव पद पर दीपक मिश्रा व 20 कार्यकारिणी पदों पर सदस्य निर्विरोध निर्वाचित
कोटा क्लासेस हरिद्वार में बाहरी राज्यों के शिक्षकों से चलाई जा रही है क्लासेस, बच्चों के उत्पीड़न से लेकर तमाम तरह की अनियमितताएं :- नरेश शर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory