• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

11 अगस्त को होगा मुल्तान जोत महोत्सव का आयोजन

Bystaruknews

Aug 4, 2024

11 अगस्त को होगा मुल्तान जोत महोत्सव का आयोजन


हरिद्वार, 4 अगस्त। अखिल भारतीय मुलतान संगठन की और से 11 अगस्त को धूमधाम से धर्मनगरी में मुल्तान जोत महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रैस क्लब में पत्रकारवार्ता में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय मुलतान संगठन के अध्यक्ष डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले जोत महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। महोत्सव में पूरे देश से मुलतानी समाज के लाखों लोग शामिल होंगे और हरकी पैड़ी पर मां गंगा के साथ दूध की होली खेलेंगे और गंगा में जोत प्रवाहित करेंगे। इस दौरान यज्ञ, हवन आदि का आयोजन भी किया जाएगा। महोत्सव में भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा, सांसद कमलजीत सहरावत, योगेंद्र चन्दोलिया, प्रवीन खण्डेलवाल, हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक सहित अनेक गणमान्य लोग भी शामिल होंगे। डा.महेंद्र नागपाल ने बताया कि वर्ष 1911 में भक्त रूपचंद ने मुलतान से पैदल यात्रा करते हुए हरिद्वार आकर गंगा को जोत प्रवाहित की थी। भक्त रूपचंद द्वारा शुरू की गयी इस परंपरा का पालन करते हुए मुलतानी समाज द्वारा प्रतिवर्ष हरिद्वार आकर गंगा में जोत प्रवाहित की जाती है। प्रैसवार्ता में उपाध्यक्ष महेंद्र मनचन्दा, सुमित नागपाल, राम रघुवानी, महामंत्री जेआर अरोड़ा, मंत्री दीपक बजाज, सुरेंद्र आहूजा, एमएल ढींगरा, त्रिलोक नागपाल, रमेश र्थोरानी, राजेश मदा, कोषाध्यक्ष सतपाल अरोड़ा, सहकोषाध्यक्ष दीपक गांधी शामिल रहे।

हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी समारोहआर्थिक उदारीकरण बनाम बाजारीकरण के दौर में मीडिया की भूमिका पर गहन चर्चासंघर्ष, समर्पण और जनसेवा की मिसाल है हिंदी पत्रकारिता की 200 वर्ष की यात्रा-डा.रमेश पोखरियाल निशंकजनहितकारी पत्रकारिता को आगे बढ़ाएं पत्रकार-आचार्य बालकृष्णडिजिटल मीडिया के आने से बदला पत्रकारिता का परिदृश्य-प्रियंका शर्मापत्रकारों को बदलते समय के साथ खुद को ढालना होगा-
नेक राहवीर’’ योजना के अंतर्गत इंडियन रेडक्रास उत्तराखण्ड के चेयरमेन प्रोफेसर (डॉ.) नरेश चौधरी को नेक राहवीर के रूप में जिलाधिकारी हरिद्वार ने 5000/(पांच हजार रूपये) का चैक देकर किया सम्मानितपरिवहन विभाग की ‘‘नेक राह वीर’’ योजना
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी की नियुक्ति के अवसर पर बाईक रैली दूधाधारी चौक से निकालकर हरकी पैड़ी पर भारी संख्या में पहुंच कर गंगा पूजन कर मां गंगा का आशीर्वाद लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory