• Sat. Feb 14th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पूर्व राज्यमंत्री सुखदेव सिंह नामधारी ने किया स्वामी आदियोगी का स्वागत किया

Bystaruknews

Jul 1, 2024

पूर्व राज्यमंत्री सुखदेव सिंह नामधारी ने किया स्वामी आदियोगी का स्वागत किया
हरिद्वार, 1 जुलाई। पूर्व राज्यमंत्री सुखदेव सिंह नामधारी ने स्वामी आदियोगी को प्रतीक चिन्ह भेंटकर और फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। स्थानीय होटल में स्वागत के दौरान पूर्व राज्यमंत्री सुखदेव सिंह नामधारी ने कहा कि यह पृथ्वी संत महापुरूषों के जप तप पर ही टिकी हुई है और राज सत्ता धर्म सत्ता के बिना अधूरी है। स्वामी आदियोगी महाराज युवा संत हैं। सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में स्वामी आदियोगी अहम भूमिका निभा रहे हैं और सनातन परंपरांओं को आगे बढ़ा रहे हैं। स्वामी आदियोगी महाराज ने कहा कि संत का अपना कुछ नहीं होता है। परमार्थ के लिए जीवन अर्पित करने वाले संतों के लिए समस्त प्राणी उनके अपने होते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व राज्यमंत्री सुखदेव सिंह नामधारी का जन सेवा में अमूल्य योगदान है। उनके द्वारा गरीब जरूरतमंदों की मदद और गरीब कन्याओं की शादी कराना अति प्रशंसनीय है। सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory