• Tue. Apr 28th, 2026

Star uk news

अपना उत्तराखंड

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने किया नामांकन,उमेश कुमार ने हरीश रावत,रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत को बताया प्रवासी पक्षी

Bystaruknews

Mar 21, 2024

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने किया नामांकन,उमेश कुमार ने हरीश रावत,रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत को बताया प्रवासी पक्षी

खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश ने आज हरिद्वार लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। रुड़की से रोड़ शो के साथ उमेश कुमार नामांकन के लिए रोशनाबाद मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उमेश कुमार ने

भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों पर निशाना साधा और कहा कि दोनो पार्टियां हरिद्वार के साथ भेदभाव करती चली आ रही हैं। दोनों ही पार्टियों ने नेता प्रवासी पक्षियों की तरह दिल्ली से उड़कर चुनाव में आते हैं और चुनाव जीतकर हरिद्वार की तरफ झांकते भी नहीं। इतना ही नहीं उमेश कुमार ने हरीश रावत, रमेश पोखरियाल निशंक और त्रिवेंद्र सिंह रावत को भी प्रवासी पक्षी बताया। उन्होंने दावा किया कि किसानों की उपेक्षा, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर वो चुनाव मैदान में उतरेंगे और जीत दर्ज करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Sory