• Thu. Jul 3rd, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पूर्व विधायक   करतार सिंह भड़ाना भाजपा मैं शामिल हुए

Bystaruknews

Mar 10, 2024

पूर्व विधायक   करतार सिंह भड़ाना भाजपा मैं शामिल हुए

 – उत्तर प्रदेश और हरियाणा में कई बार विधायक रह चुके कांग्रेस नेता करतार सिंह भड़ाना ने हरिद्वार में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने हरिद्वार स्थित जिला भाजपा कार्यालय में उन्हें भाजपा ज्वाइन कराई। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक और लोकसभा प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि सनातन धर्म को बदनाम करने और टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन करने वाली पार्टियों के समर्थक परेशान हो चुके हैं और देश की तमाम राष्ट्रवादी ताकतें एकजुट हो रही है। करतार सिंह भड़ाना ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करके भाजपा के चार सौ पार नारे को बुलंद करने में अपनी आहुति दी है। पार्टी में उनका स्वागत है। गौरतलब है कि करतार सिंह भड़ाना हरिद्वार की मंगलौर विधानसभा में होने वाले उपचुनाव में भाजपा से दावेदारी पेश कर चुके हैं और उन्होंने भी चुनाव लड़ने से इंकार नहीं किया है। 

Sory