• Fri. Jul 4th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

समस्त जगत का कल्याण करते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी

Bystaruknews

Mar 8, 2024

समस्त जगत का कल्याण करते हैं भगवान शिव-स्वामी कैलाशानंद गिरी
हरिद्वार, 8 मार्च। महाशिवरात्रि के अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने श्री दक्षिण काली मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के उपरांत विश्व कल्याण की कामना करते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि देवों के महादेव भगवान शिव समस्त जगत का कल्याण करते हैं। भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि का व्रत अभ्यूदय फल प्रदान करता है। महाशिवरात्रि को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। महाशिवरात्रि पर भक्त गंगा स्नान कर और व्रत रखकर पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक करें। उन्होंने कहा कि भगवान शिव का अभिषेक करने के दौरान माता पार्वती का ध्यान भी अवश्य करें। ऐसा करने से भक्तों को शिव और शक्ति का सम्मिलित आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होती है। महाशिवरात्रि पर रात्रि जागरण कर महादेव और माता पार्वती की आराधना, पूजन करें। स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि समस्त जगत का कल्याण करने वाले भगवान शिव भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। पूर्ण श्रद्धा, विश्वास और भक्ति भाव से की गयी शिव आराधना भक्त को अमोघ फल प्रदान करती है। भगवान शिव की कृपा से बिगड़े काम बन जाते हैं। उच्च पद और वैभव की प्राप्ति होती है। परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। इसलिए सभी को शिव आराधना अवश्य करनी चाहिए। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज के परम शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर पूज्य गुरूदेव ने राष्ट्र कल्याण के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory