• Fri. Aug 8th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

नमो नमो मोर्चा भारत के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती संगीता सिंह के द्वारा श्रीमती रेनू शर्मा को जिला अध्यक्ष हरिद्वार नियुक्त किया गया।

Bystaruknews

Feb 10, 2024

नमो नमो मोर्चा भारत के उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती संगीता सिंह के द्वारा श्रीमती रेनू शर्मा को जिला अध्यक्ष हरिद्वार नियुक्त किया गया।

कार्यकारिणी के विस्तार हेतु आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे द्वारा की गई। प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिला अध्यक्ष श्रीमती रेणू शर्मा द्वारा कार्यकारिणी के विस्तार की घोषणा की गई। जिसमें जिला महामंत्री पद पर श्रीमती प्रीति गुप्ता एवं श्रीमती विमला ढोंडियाल,जिला उपाध्यक्ष मालती भारद्वाज, शर्मिला बगवाड़ी, सुषमा चौहान, सोनिया अरोड़ा,सुनीता पंवार , जिला मंत्री ममता अग्रवाल, नीतू वर्मा, रिंकी, आमरीन राव ,जिला मीडिया प्रभारी सुचिता ध्यानी , जिला सोशल मीडिया प्रभारी शालिनी यादव को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील पांडे ने बताया कि नमो नमो मोर्चा भारत संगठन का नामकरण भारत के सबसे विश्वसनीय एवं वृहद हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमन्त्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी के राष्ट्र प्रथम विचारधारा पर आधारित है। हमारे आदरणीय प्रधानमंत्री जी के अनुसार किसी भी देश की प्रगति में सबसे बड़ा योगदान युवा और महिला शक्ति का होता है। नमो नमो मोर्चा भारत का विस्तार तेजी से सभी प्रदेश में हो रहा है। वर्ष २०२० में १५ लाख से ज्यादा सदस्य संख्यावाले इस संगठन ने वर्ष २०२४ तक २ करोड सदस्य संख्या का लक्ष सामने रखा है।

जिला अध्यक्ष श्रीमती रेनू शर्मा ने कहा कि इन्हीं विचारों से ओतप्रोत हमारे राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अनुसार नमो नमो मोर्चा का उद्घघोष हमारे देश की समुचित असंगठित युवा, महिला, किसान, श्रमिक, व्यापार, नौकरदार, व, छात्रशक्ति को राष्ट्रहित के लिए संगठित करना ताकि भारत वर्ष अपने प्रगति के मार्ग पर प्रशस्त होकर बलशाली बनें।

जिला महामंत्री प्रीति गुप्ता एवं बिमला ढोंडियाल ने कहा कि संगठन के उद्देशो को देखकर युवा और महिलाएं काफी संख्या में जूड रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगठन का मिशन राष्ट्र की असंगठीत युवा, महिला और पुरुष शक्ति को संगठित करते हुए हमारी सनातन संस्कृति, सिद्धांत, और संविधान, के द्वारा दिए गए अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना, भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली जनकल्याणकारी योजनाएं जन-जन तक पहुंचाना और योजना का लाभ देना है। नव नियुक्त पदाधिकारी का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजिनी वर्मा, सरिता मिश्रा, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory