• Thu. Oct 16th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

विधायक उमेश कुमार ने कराये 121 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह

Bystaruknews

Dec 15, 2023

  विधायक उमेश कुमार ने कराये 121 निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह

  धर्म नगरी हरिद्वार में आज खानपुर विधायक उमेश कुमार ने 121 हिन्दू मुस्लिम निर्धन कन्याओं का उनके रीति रिवाज के हिसाब से सामूहिक विवाह कराया है। हरिद्वार के ऋषिकुल मैदान में अयोजित कार्यक्रम में वर और वधू पक्ष के अलावा अन्य कई लोगों को आमंत्रित किया गया है। वैदिक विधि विधान के साथ विवाह संस्कार संपन्न हुआ। इतना ही नहीं विधायक उमेश कुमार ने कन्याओं को दहेज में बेड अलमारी कुर्सी समेत कई अन्य समान भी दिए हैं। इसके अलावा करीब 50 हजार लोगों को भोजन भी कराया। सामूहिक विवाह में हिंदू रीति रिवाज के अलावा कई मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी पढ़वाया गया हैं। हरिद्वार जिले की खानपुर सीट से विधायक उमेश कुमार ने कहा इस सफल आयोजन के लिए अपने समर्थकों और हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की जनता का आभार भी व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा कि इस सफल कार्यक्रम की तैयारी से पहले कई विरोधियों ने इस कार्यक्रम को सफल न करने की साजिश रची थी लेकिन उन्होंने सभी साजिशों को नाकाम किया और इसी का नतीजा है कि आज 121 निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ हैं। अब तक विधायक उमेश कुमार अन्य धर्मों से ताल्लुक रखने वाली 226 निर्धन कन्याओं के विवाह करा चुके है। और आगे 221 निर्धन कन्याओं का विवाह करने का लक्ष्य विधायक उमेश कुमार द्वारा रखा गया है मेरी इच्छा है आने वाले समय में 1021 निर्धन कन्याओं का विवाह हम इसी हरिद्वार जनपद की पावन धरती पर करें। और मुझे लगता है सभी सक्षम लोगों को ऐसा सोचना चाहिए की एक भी कन्या का विवाह अगर आप अपने क्षेत्र में कराएंगे तो आप गरीब परिवार की मदद करेंगे अगर 100 लोग भी यह निर्णय ले ले तो 100 कन्याओं का विवाह हर महीने हो सकता है हर 4 महीने में हो सकता है तो मुझे लगता है कोई परिवार ना तो आत्महत्या करेगा और ना अपने को किसी साहूकार का गुलाम बनाएगा तमाम जिंदगी उसका कर्ज उतारने के लिए
उमेश कुमार, विधायक खानपुर विधानसभा सीट हरिद्वार
और उनकी पत्नी सोनिया शर्मा सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory