• Sun. Jul 6th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

जन-जन के आराध्य हैं भगवान श्रीराम-महंत केशवपुरी

Bystaruknews

Nov 20, 2023

जन-जन के आराध्य हैं भगवान श्रीराम-महंत केशवपुरी
हरिद्वार, 20 नवम्बर। मुंबई स्थित पाताली हनुमान मंदिर के महंत स्वामी केशवपुरी महाराज व पूर्व अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ब्रह्मलीन श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज के गुरू महंत हरगोविंदपुरी महाराज ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम मंदिर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य रूप से मनाने का आह्वान किया है। स्वामी केशवपुरी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम जन-जन के आराध्य हैं। सदियों से समस्त सनातन जगत अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनने की प्रतीक्षा कर रहा था। अब जाकर सनातन जगत का स्वप्न साकार हो रहा है। सभी को इस अवसर को भव्य रूप से पर्व के रूप मे मनाना चाहिए। महंत हरगोविंदपुरी महाराज ने कहा कि 22 जनवरी को श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भारत के एक नए इतिहास की रचना होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संत महापुरूषों के प्रयासों से यह शुभ घड़ी आयी है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को सभी अपने घरों में दीपावली मनाएं। दीपों का प्रकाश कर प्रभु श्रीराम की आराधना करें और उनके आदर्शो को आत्मसात कर मानव सेवा का संकल्प लें। महंत हरगोविंदपुरी महाराज व स्वामी केशवपुरी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष हिंदू समाज में धर्म जागरण करने के साथ मानव सेवा में भी अहम योगदान कर रहे हैं। सभी को उनके योगदान से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory