• Fri. Jul 4th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

Bystaruknews

Nov 14, 2023

हर की पौड़ी सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जन्म जयंती पर उन्हें पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
इस अवसर पर जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने देश की आजादी के लिए और उसके बाद देश के विकास और उन्नति के लिए कई कार्य किए हैं, देश की आजादी के लिए कई बार जेल गए और भारत की आजादी के लिए अहम योगदान दिया है, उन्होंने कहा कि उनके योगदान को देशवासी कभी नहीं भुला सकते, पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सुसंगठित धर्मनिरपेक्ष और भेदभाव से परे भारत की कल्पना की थी, देश को एक नई दिशा में ले जाने में कांग्रेस पार्टी ने देश में हिंदुस्तान को विश्व के मानचित्र में उभार कर एक छाप छोड़ी है, जो शायद ही कोई पार्टी देश के प्रति समर्पित भाव से ऐसा सेवा भाव से काम करेगी, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता ओ.पी.चौहान ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू ने देश को बुलंदियों तक पहुंचाया है और इसके लिए देश के किसान, मजदूर और कामगारों का अहम योगदान है उन्होंने कहा कि भाजपा की दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कांग्रेस ने देश हित में काम किया है जिसके परिणाम वर्तमान में देश की जनता के सामने है,
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू विश्व के सबसे बड़े ऐसे नेताओं में शुमार थे जिन्होंने अपने विरोधियों को भी अपनी कैबिनेट में जगह दी और विचार विमर्श से देश चलाया,
युवा नेता वरुण बालियान और नितिन तेश्वर ने कहा कि पं जवाहर लाल नेहरू ने देश को न सिर्फ मजबूत लोकतंत्र दिया बल्कि देश को आर्थिक रूप से मजबूती के लिए बेहतर नींव रखने का काम किया,
श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से ब्लाॅक अध्यक्ष अमित नौटियाल, रिषभ वशिष्ठ, जगत सिंह रावत,बलराम गिरि कड़क,शुभम जोशी, ओम मलिक,वीरेंद्र श्रमिक,सी.पी.सिंह,शशि झा, बिंदु शर्मा, रेखा गुप्ता, जाशिद अंसारी, मनीष कुमार, सोनू शर्मा आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory