• Mon. Jul 7th, 2025

Star uk news

अपना उत्तराखंड

भारतीय संस्कृति और सभ्यता इतनी भा गई कि 50 में से तीन रूसी जोड़ों ने शादी करने का मन बना लियाभारतीय रीति रिवाज के साथ शादी मनाई। देखिए इस वीडियो में

Bystaruknews

Oct 4, 2023

भारतीय संस्कृति और सभ्यता इतनी भा गई कि 50 में से तीन रूसी जोड़ों ने शादी करने का मन बना लियाभारतीय रीति रिवाज के साथ शादी मनाई। देखिए इस वीडियो में

 – 

तीर्थ नगरी हरिद्वार के अखंड परमधाम आश्रम में तीन रूसी नागरिकों ने भारतीय रीति रिवाज के साथ शादी मनाई। 50 रूसी नागरिकों का दल अपनी आध्यात्मिक यात्रा पर हरिद्वार आया था। लेकिन उन्हें भारतीय संस्कृति और सभ्यता इतनी भा गई कि 50 में से तीन रूसी जोड़ों ने शादी करने का मन बना लिया। आश्रम में पूरे विधि विधान के साथ तीनों जोड़ो ने शादी रचा ली।

  • रूसी नागरिकों के साथ अन्य नागरिकों ने इस शादी में जमकर ढोल नगाड़ों और उत्तराखंडी वाघयंत्रों पर जमकर डांस किया। भारतीय रीति रिवाज के साथ पहले तो तीनों दुल्हो की बारात निकाली गई। आश्रम में बने शिव मंदिर में तीनों जोड़ों ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। अखंड परमधाम के अध्यक्ष स्वामी परममनंद गिरी का आशीर्वाद लेकर एक दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर पारंपरिक मंत्रोचार के बीच मंडप में सात फेरे भी लिए। स्वामी परमानंद गिरी ने बताया कि पाश्चात्य संस्कृति से ऊबकर रूसी नागरिकों ने भारतीय संस्कृति को अपनाकर विवाह किया और सात जन्मों तक एक दूसरे के साथ रहने का वचन लिया है।स्वामी परमानंद गिरी, परमाध्यक्ष, श्री अखंड परमधामस्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरी,  महामंडलेश्वर- शादी रचाने वाले जोड़ों के साथ अन्य रूसी नागरिकों ने भी शादी में खूब एंजॉय किया। विवाह संस्कार में जहां दुल्हों ने भारतीय शेरवानी पहनी वहीं दुल्हने भी भारतीय लहंगो में सजी धजी नजर आई। रूसी नागरिकों ने बताया कि पहले भी कई रूसी नागरिकों ने भारतीय परंपरा के अनुसार शादी रचाई थी और कई साल बीत जाने के बाद भी वो एक साथ हसी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। – मारिया, रसियन महिला

भारतीय संस्कृति से प्रवाभित होकर रूस के तीन वर बधुओ ने अखंड परम धाम के परमाध्यक्ष व   श्री राम जन्मभूमी तीर्थ क्षेत्र के न्यासी पूज्य युगपुरुष महामंडलेश्वर स्वामी परमानंद गिरी महाराज की प्रेरणा आशिर्वाद से सम्पन्न हुआ।

यह सभी कार्यक्रम महाराज  के उतराधिकारी महामंडलेश्वर स्वामी ज्योतिर्मयानंद गिरी  व महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यचेतना गिरी  के द्वारा सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विश्व हिंदू परिषद के अखिलभारतीय संत संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी 

जिला अध्यक्ष नितिन गौतम , जिला धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख मयंक चौहान, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक विकास प्रधान जी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sory